फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial completed for Hockey Academy, 35 players selected

Sonipat News: हॉकी अकादमी के लिए ट्रायल संपन्न, 35 खिलाड़ियों का किया चयन

Sat, 30 Mar 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trial completed for Hockey Academy, 35 players selected
सोनीपत। सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हॉकी अकादमी के लिए दो दिवसीय ट्रायल शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखते हुए 35 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए सुभाष स्टेडियम में आवासीय अकादमी चलाई जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल में जिले भर से 8 से 19 वर्ष तक के करीब 70 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल के दौरान खेल प्रतिभा के आधार पर 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें 10 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा जाएगा। हॉकी अकादमी में अगर किसी कारण से कोई खिलाड़ी अकादमी छोड़ता है तो उसकी जगह स्टैंड बाय वाले खिलाड़ियों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

अकादमी में मिलती हैं यह सुविधाएं

हॉकी अकादमी में ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ट्रायल में खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों को सुभाष स्टेडियम में छात्रावास की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रशासन की तरफ से खेल किट दी जाती है। हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को रोजाना 400 रुपये खुराक भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हॉकी अकादमी के लिए दो दिवसीय ट्रायल सीआरजेड विद्यालय में कराई गई। इसमें जिले के करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनकी खेल प्रतिभा को देखकर 25 खिलाड़ियों को चयन किया गया है। वहीं 10 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास पहली अप्रैल से रोजाना सुबह-शाम कराया जाएगा। इससे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को निखार सके।

- राहुल, हॉकी प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed