{"_id":"6a7283afe38b5e7142b1b761eb7fe79c","slug":"transportation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना के पास गोहाना रोड पर कल से डायवर्ट होगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना के पास गोहाना रोड पर कल से डायवर्ट होगा रूट
प्रदीप कौशिक/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत-गोहाना मार्ग पर बीच में मोहाना के नजदीक निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। 16 नवंबर को रेलवे की ओर से यहां पर रूट को डायवर्ट किया जा रहा है। रूट के डायवर्ट करने के बाद होने के बाद गोहाना रोड पर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2008 में सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जिसके बाद गोहाना-सोनीपत मार्ग पर फाटक का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया। जब रेललाइन का कार्य अंतिम चरणों में आ पहुंचा तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान सोनीपत-गोहाना-जींद रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया।
इसके बाद इस लाइन के साथ लगते गोहाना रोड पर रेलवे फाटक का निर्माण करना नामुमकिन समझा गया। बाद में रेलवे ने रेल सुरक्षा को लेकर अपनी ड्राइंगों में तब्दीली का यहां पर आरओबी बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर रूट डायवर्ट करने की तैयारी में जुटा रेलवे
16 नवंबर से मोहना के पास निर्माणाधीन रेललाइन पर रूट डायवर्ट करने के लिए रेलवे की ओर से तैयारी आरंभ कर दी गई। रेलवे की ओर से पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्था डायवर्ट करने के लिए पत्र लिखा गया।
डायवर्ट को लेकर सड़क का निर्माण किया गया है। यदि मार्च 2016 तक रेलवे लाइन शुरू हो जाती है तो डायवर्जन पर आंशिक रूप से फाटक का निर्माण किया जाएगा, ताकि रेल परिचालन के दौरान ट्रैफिक को रोका जा सके।
तीन लेन का होगा आरओबी
गोहाना रोड पर मोहाना के पास सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर आरओबी का जल्द ही काम शुरू होगा। आरओबी का निर्माण पर करीब 15.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह आरओबी तीन लेन का तैयार होगा। रेलवे लाइन के पास बनने वाला आरओबी 6.5 मीटर ऊंचा और 31 मीटर लंबा होगा। आरओबी का निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा करना होगा।
मोहाना के पास गोहाना रोड पर रूट 16 नवंबर से डायवर्ट किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही यहां पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसके गौड़, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे