फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains derailed, Amrapali and Unchahar Express arrived 10 hours late.

Sonipat News: समय की पटरी से उतरीं ट्रेनें, आम्रपाली, ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने 10 घंटे देरी से पहुंचीं

Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trains derailed, Amrapali and Unchahar Express arrived 10 hours late.
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते शनिवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोहरे और पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर व गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अप व डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनें शनिवार को पौने 10 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंचीं। यात्री हरिओम, प्रवीण, अखिलेश, निखिल ने बताया कि कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के स्टेशनों पर रोका जा रहा है। अधिकारियों को यात्रियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 9:50 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 9:40 घंटे, दादर एक्सप्रेस 5:05 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4:20 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 4:31 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 3:35 घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 3:15 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 2:35 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:10 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 4 घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:10 घंटे, जम्मू मेल 1:50 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:25 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:18 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 2:20 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 3:02 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:30 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:07 घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:30 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 3:25 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 3:15 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 3:05 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:30 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 2:17 घंटे, 64002 सवारी 2:12 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:35 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर और दिल्ली मंंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed