फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains delayed by up to eight hours due to fog

Sonipat News: कोहरे के चलते आठ घंटे तक की देरी से चली ट्रेनें

Tue, 26 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed by up to eight hours due to fog
फोटो 35- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे के बीच ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे के चलते ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता करीब 10 मीटर तक रही। इसके चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही जिससे सवारी गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे तो लंबी दूरी की ट्रेनें एक से आठ घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट आई है। सुबह कोहरे के बीच स्टेशन पर पहुुंचे यात्री ठंड के कारण ठिठुरते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर तो कभी अपने मोबाइल पर ट्रेनों का स्टेटस जांच करते रहे। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही ट्रेनों के कारण दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होती रही। पहले आने वाली सवारी ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम विलंबित

11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 05:00 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 08:15 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 01:15 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 04:40 घंटे

11057 अमृतसर एक्सप्रेस 04:25 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 03:15 घंटे
18109 संभलपुर एक्सप्रेस 02:10 घंटे

डाउन ट्रैक की ट्रेनें
11078 झेलम एक्सप्रेस 02:42 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 01:50 घंटे
12460 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01:15 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र- दिल्ली मेमू 01:10 घंटे
04406 एचएनके सवारी गाड़ी 01:15 घंटे
12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 01:45 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 01:30 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 06:10 घंटे
12498 शान ए पंजाब 01:00 घंटे
04910 पानीपत- दिल्ली मेमू 01:00 घंटे
वर्जन
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति पर धीमी रही। जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।-दीपक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed