फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Train stopped for 40 minutes due to bursting of firecracker in toilet

Sonipat News: शौचालय में पटाखा फोड़ने से 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Tue, 14 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Train stopped for 40 minutes due to bursting of firecracker in toilet
फोटो 01- सोनीपत स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी व लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
सोनीपत। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जा रही 04178 मेमू सवारी गाड़ी में किसी शरारती तत्व ने सोनीपत स्टेशन पर पटाखा फोड़ दिया। इससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने ट्रेन की बोगियों की जांच की। इसकी वजह से गाड़ी 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी ने जांच करने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू सवारी गाड़ी सोमवार सुबह 8:30 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो किसी शरारती ने ट्रेन के शौचालय में पटाखा फोड़ दिया। धमाके की आवाज से ट्रेन में सवार व स्टेशन पर खड़े यात्री सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी ने जांच शुरू की तो पता चला कि पटाखा फोड़ा गया है। इससे ट्रेन करीब 40 मिनट तक सोनीपत स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन के रुकने की वज से दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। जांच पूरी होने के बाद सुबह 9:12 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान
रेलवे के नियमानुसार पटाखों को प्रतिबंधित वस्तु की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए ट्रेन में पटाखा ले जाना सख्त मना है। वहीं ट्रेन के अंदर पटाखे फोड़ना भी दंडनीय अपराध है। ट्रेन में पटाखों के साथ सफर करने पर रेलवे की धारा 164 के तहत एक हजार रुपये जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं पटाखा फोड़ने पर पर इसी धारा के तहत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी शरारती तत्व ने ट्रेन के शौचालय में पटाखा फोड़ दिया था। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन की जांच की गई। इसकी वजह से ट्रेन को कुछ देर के लिए स्टेशन पर रोकना पड़ा। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत।

फोटो 01- सोनीपत स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी व लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो 01- सोनीपत स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी व लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed