फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traffic jams caused by crowds in markets on Janmashtami; police had stalls removed.

Sonipat News: जन्माष्टमी पर बाजारों में भीड़ से जाम, पुलिस ने हटवाई स्टॉलें

Fri, 04 Sep 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams caused by crowds in markets on Janmashtami; police had stalls removed.
फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक पर लगे जाम में फंसे वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जन्माष्टमी पर्व के कारण शुक्रवार को शहर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इससे विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, झूले और सजावटी सामान की बिक्री के लिए सड़क किनारे अस्थायी स्टॉलें लगाई थीं। इन स्टॉलों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई। इससे वाहनों के आवागमन में बाधा आई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दिनभर कई मार्गों पर वाहन धीमी गति से चले। कच्चे क्वार्टर बाजार, कपड़ा मार्केट, झंडी रोड मार्केट, गंज बाजार, सारंग रोड मार्केट, गोहाना रोड मार्केट, सेक्टर-14, 15 मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में देर शाम तक भीड़ रही। पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को कई स्थानों पर मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस टीम ने गीता भवन चौक से बस अड्डे तक लगी अस्थायी स्टॉलों को हटवाया। पुलिस ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की हिदायत दी। इसका उद्देश्य वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करना था। इसके बावजूद, बाजारों में अधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर बार-बार जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed