फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traders upset due to jam at Bhigan toll plaza, District Trade Board raised voice

Sonipat News: भिगान टोल प्लाजा पर जाम से व्यापारी परेशान, जिला व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

Wed, 12 Feb 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Traders upset due to jam at Bhigan toll plaza, District Trade Board raised voice
फोटो 24: सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर लगे जाम में लगी वाहनों की कतार। स्र
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर लगने वाले लगातार जाम से आमजन और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर जिला व्यापार मंडल सोनीपत के प्रधान संजय सिंगला ने मंगलवार को टोल अधिकारियों और मुरथल थाना प्रभारी से शिकायत की।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि दिल्ली नजदीक होने के कारण व्यापारी व मालवाहक वाहन नेशनल हाईवे-44 से आते-जाते हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर जाम लगने से समय बर्बाद होता है और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और गैस पर करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ भी देश पर पड़ता है। टोल अधिकारी विकेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुचारु रूप से निकालने के लिए 65-70 कर्मचारियों की टीम कार्यरत है, लेकिन गाड़ियों के लिए कोई निर्धारित समय सीमा तय नहीं है। वहीं, मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संजय सिंगला ने कहा कि यदि समाधान नहीं हुआ तो जिला व्यापार मंडल इस मुद्दे को बार-बार उठाएगा, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed