फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trade Board supports Gohana Bandh, demands action

Sonipat News: व्यापार मंडल ने गोहाना बंद का किया समर्थन, कार्रवाई की मांग

Wed, 31 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trade Board supports Gohana Bandh, demands action
सोनीपत के गन्नौर में बैठक करते गन्नौर व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
गन्नौर। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर फिरौती मांगने और फायरिंग की गन्नौर व्यापार मंडल के सदस्यों ने निंदा की है। गन्नौर व्यापार मंडल ने मंगलवार को बैठक कर गोहाना बंद का समर्थन किया। मंडल के प्रधान शेखर चंद जैन ने कहा कि जिले में लचर कानून व्यवस्था की वजह से अब व्यापारी खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे। अगर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दूसरे व्यापारी के साथ भी यह घटना घट सकती है। पुलिस प्रशासन को हमलावरों को जल्द पकड़ना चाहिए। सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द हमलावर पकड़े नहीं गए तो गन्नौर मार्केट को भी बंद किया जाएगा। इस दौरान संदीप सिंघल, नरेश मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, कश्मीरी लाल, सतीश सैनी, गौरव जैन, भूषण हसीजा, प्रवीन कामरा, शालू राय, सतीश सैनी, नंद बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed