फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tourcher a dog, f i r on man

कुत्ते के साथ क्रूरता, संवेदनशील अंग में राड डाली, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
tourcher a dog, f i r on man
सोनीपत। गांव लड़सौली के पास एक कुत्ते के साथ कू्ररता किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रेड लेनेक्स कॉनफेडरेशन संगठन की निदेशिका ने डीएसपी गन्नौर को शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराया है। निदेशिका संगीता ने बताया कि एक लवली नाम की महिला लंबे समय से बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही है। उसने उसे बताया कि लड़सौली के पास उसे एक कुत्ता मिला जो बुरी तरह से जख्मी था। उसके संवेदनशील अंग में राड डाली गई थी। उसने उसका उपचार कराया। साथ ही अपने स्तर पर महिला ने पता किया किसी महिला का पैर कुत्ते की पूंछ पर पड़ गया था। जिस पर कुत्ते ने उसे काट लिया था। इसी बात को लेकर महिला के बेटे ने कुत्ते के साथ अमानवीयता की है। संगीता ने मामले को लेकर डीएसपी गन्नौर को शिकायत दी है। जिस पर उन्होंने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में लॉकडाउन की उल्लंघना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed