{"_id":"696fba2394ca4320390dbc03","slug":"top-students-will-be-honored-on-national-voters-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148478-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अव्वल विद्यार्थी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अव्वल विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Tue, 20 Jan 2026 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना और युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि इस दिन छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी विभागों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1291 मतदान केंद्र व 12,24,237 मतदाता है। इनमें 6,47,588 पुरुष व 5,76,613 महिला तथा 36 मंगलामुखी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 43,858 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं।