फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today will be Black Day, when the farmers' movement is six months, PM's effigy will be burnt

किसान आंदोलन के छह माह होने पर आज मनाएंगे काला दिवस, पीएम का पुतला फूंका जाएगा

Wed, 26 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Today will be Black Day, when the farmers' movement is six months, PM's effigy will be burnt
किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर बुधवार को काला दिवस मनाएंगे। जहां सभी किसानों से अपने घरों व वाहनों पर काला झंडा लगाने का आह्वान किया गया है, वहीं देशभर के सभी धरनास्थलों पर काली पगड़ी व चुनरी पहनी जाएगी और धरना स्थलों के अलावा गांवों में पीएम का पुतला फूंका जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि किसानों की मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। वहीं काला दिवस मनाने के लिए काफी किसान बॉर्डर पर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि दिल्ली के सभी मोर्चों के साथ देश के सभी धरनों पर बुधवार सुबह पहले बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी, जिसमें भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के सात साल पूरे होंगे तो किसान आंदोलन के छह महीने पूरे हो जाएंगे। सरकार इन सात साल में हर वर्ग के खिलाफ फैसले लेती रही है, इसलिए ही बुधवार को काला दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत सभी को अपने घरों, वाहनों व अन्य जगहों पर काला झंडा लगाकर सरकार का विरोध करने का आह्वान किया गया है तो पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि इस काला दिवस में देश की 12 से अधिक पार्टियों व दलों ने समर्थन दिया है तो अन्य वर्गों से समर्थन मांगा गया है। किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान संघ ने संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध दिवस पर आपत्ति जताई थी, जो उसकी अपनी जमीन खिसकने के कारण ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ अब आंदोलन को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के आरोप लगा रहा है, जो सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed