फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To get nano urea spray done for Rs 100, up to 15 people can apply.

Sonipat News: 100 रुपये में नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 तक करें आवेदन

Thu, 01 Feb 2024 03:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
To get nano urea spray done for Rs 100, up to 15 people can apply.
सोनीपत। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला के सभी किसान 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि योजना के तहत किसानों को नैनो यूरिया की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी। बाकी खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों में इसका प्रभाव आता है नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा https://fasal.haryana.gov.in/ पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ https://agriharyana.gov.in/nanofertilizer पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed