फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tired of harassment by in-laws, married woman hanged herself

ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment by in-laws, married woman hanged herself
चंचल का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
मुरथल (सोनीपत)। गांव कुराड़ में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता का आरोप है उसके पति के एक अन्य महिला से गलत संबंध के चलते बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने सास व एक अन्य महिला की गिरफ्तारी की जानकारी दी तो परिजन शव लेकर झज्जर चले गए।
विज्ञापन

झज्जर के मोहल्ला दमदमा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बेटी चंचल की शादी 27 जून 2020 को गांव कुराड़ के जयदेव उर्फ जॉनी से की थी।
शादी के कुछ समय बाद ही चंचल को पता चला कि जयदेव के संबंध एक अन्य महिला से हैं, जिसके चलते उसे प्रताड़ित किया जाता था। चंचल ने पति को उस महिला के साथ देखकर समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद पति ने उसको मारना-पीटना व परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर चंचल ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। चंचल ने इसकी जानकारी अपनी मां और मौसी को दी थी। चंचल को एक बेटा भी हुआ, उसके बावजूद उत्पीड़न बढ़ता गया। इससे परेशान होकर चंचल ने बुधवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने संजय की शिकायत पर पति जयदेव, सास बीरमती व परिवार की अन्य महिला के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर किया जताया रोष
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर मायका पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद वह चंचल का शव लेकर एसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और रोष जताया। चंचल के पिता व उनके रिश्तेदारों ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से मुलाकात की। एसपी ने उनको बताया कि मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी सास और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति को गिरफ्तार करने के लिए टीम गई हुई है। उसके बाद परिजन चंचल का शव लेकर झज्जर चले गए।
आठ अगस्त को मायके से आई थी विवाहिता
बेटे के जन्म के बाद चंचल अब कई दिन तक अपने मायके में रहकर आई थी। वह 8 अगस्त को ही मायके से आई थी।
वर्जन
महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।

 शव को लेकर पहुंचे महिला के परिजनों को समझाते कोर्ट काम्पलेक्स चौकी प्रभारी।

शव को लेकर पहुंचे महिला के परिजनों को समझाते कोर्ट काम्पलेक्स चौकी प्रभारी।- फोटो : Sonipat

एम्बुलेंस में महिला का शव लेकर लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे परिजन।

एम्बुलेंस में महिला का शव लेकर लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे परिजन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed