फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tickets started being sold in the new building at the railway station.

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर नए भवन में मिलने शुरू हुआ टिकट

Mon, 19 Jan 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tickets started being sold in the new building at the railway station.
फोटो :34: सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर नए भवन में बनाए गए टिकट बुकिंग कार्यालय की विं
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर निर्माणाधीन नए भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टिकट बुकिंग कार्यालय शुरू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने पुराने भवन में संचालित बुकिंग कार्यालय को स्थानांतरित कर रविवार से नए भवन में यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नए टिकट बुकिंग कार्यालय में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहले जहां टिकट विंडो की संख्या चार थी वहीं अब इसे बढ़ाकर छह कर दिया गया है। सभी विंडो को ग्रिल के माध्यम से अलग-अलग पंक्तियों में व्यवस्थित किया गया है।
विज्ञापन

इन विंडो में एक सहयोग विंडो है जिस पर यात्री ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसी विंडो से माइक और स्पीकर के माध्यम से सभी प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। नए भवन में टिकट बुकिंग काउंटर शुरू होने से दिल्ली-अंबाला रेल रूट पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले करीब 40 हजार यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।



वर्जन मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर निर्माणाधीन नए भवन में बुकिंग कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यात्री नियमित रूप से नए टिकट काउंटर पर टिकट खरीद और आरक्षण की सुविधा ले सकेंगे। यात्रियों को लंबे समय तक लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। -मुकेश कुमार, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed