फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Throat was pressed before throwing the newborn, cotton was also found stuck in the mouth

नवजात को फेंकने से पहले दबाया था गला, मुंह में रुई भी फंसी मिली

Mon, 07 Mar 2022 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Throat was pressed before throwing the newborn, cotton was also found stuck in the mouth
सोनीपत। ऋषि कुंज कॉलोनी के पास नवजात को फेंकने से पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। साथ ही उसके मुंह में रुई भी ठूंस रखी थी। पोस्टमार्टम में खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने शुक्रवार को सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह शाम के समय ऋषिकुंज कॉलोनी में गया तो कुत्तों ने एक नवजात को पकड़ रखा था। उन्होंने कुत्तों को भगाकर नवजात को छुड़ाया था। तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। कुत्तों ने नवजात के दोनों हाथ-पैर व अन्य अंग नोच लिए थे। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था। अब पोस्टमार्टम में सामने आया है कि नवजात का जन्म सकुशल हुआ था। उसके गले पर निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं उसके मुंह में रुई ठूंस दी गई थी। पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी है। मामले के जांच अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है। गहनता से जांच की जा रही है। इस बारे में जानकारी देने वालों को पुलिस इनाम भी देगी।
विज्ञापन

वर्जन
नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वारदात से पर्दा उठा है। पुलिस टीम जांच कर रही है और छोटे-बड़े नर्सिंग होम से डिलिवरी का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। उसके आधार पर संबंधित के पते पर जाकर बच्चों का सत्यापन करा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed