फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths roaming on the railway track with the intention of pelting stones on trains were caught

Sonipat News: ट्रेनों पर पथराव करने की फिराक में रेल लाइन पर घूमते तीन युवक काबू

Fri, 18 Jul 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three youths roaming on the railway track with the intention of pelting stones on trains were caught
फोटो 11- सोनीपत स्टेशन पर ऑपरेशन दोस्ती जागरूकता अ​भियान के तहत यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को सोनीपत से गन्नौर स्टेशन तक ऑपरेशन दोस्ती के तहत जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान आरपीएफ ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की फिराक में रेलवे लाइनों पर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर कई बार ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटना को लेकर आरपीएफ सतर्क है। यात्रियों, खासकर रेलवे लाइन के साथ लगती कॉलोनियों के युवाओं को ट्रेनों पर पथराव न करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस को सोनीपत के राजेंद्र नगर निवासी विक्की, सतीश, खरखौदा के गांव रिढ़ाऊ निवासी दीपक रेल लाइन पर घूमते मिले। पुलिस का आरोप है कि तीनों युवक ट्रेन पर पथराव करने की फिराक में थे। इसी दौरान तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को हिदायत देते हुए जमानत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई को शाम 5:30 बजे दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस पर राठधना-सोनीपत स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हुई थी। इससे पहले 13 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली के रास्ते अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर दोपहर 3:45 बजे पत्थरबाजी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed