{"_id":"6aef83827cb32df94404d80c","slug":"three-youths-returning-from-the-fields-were-run-over-by-a-vehicle-one-died-and-an-fir-for-murder-has-been-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163620-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत से लौट रहे तीन युवकों को गाड़ी से कुचला, एक की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत से लौट रहे तीन युवकों को गाड़ी से कुचला, एक की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा के गांव पिपली में खेत से घूमकर घर लौट रहे तीन युवकों को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में गंभीर रूप से घायल विक्रम की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने शुक्रवार रात पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। घटना में घायल दूसरे युवक मोनू का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके शरीर में दो से तीन जगह फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पिपली निवासी रवि ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 4 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पास अनिल की कॉल आई थी। अनिल ने उन्हें बताया था कि उनका छोटा भाई विक्रम खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो विक्रम गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उनके सिर पर गहरी चोट थी, हाथ बुरी तरह जख्मी था और पैर भी टूटा हुआ था। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार रात विक्रम ने दम तोड़ दिया।
खेत से लौटते समय गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप
रवि के अनुसार घटना के समय विक्रम के साथ मोनू और एक अन्य युवक भी मौजूद थे। तीनों खेत से घूमकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवीन, बीरभान और प्रदीप ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्रम और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विक्रम को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि मोनू के शरीर में भी दो से तीन जगह फ्रैक्चर हुए। उसका उपचार अभी जारी है।
विज्ञापन
विक्रम की मौत के बाद हत्या की प्राथमिकी
घटना में विक्रम के भाई रवि के बयान पर पुलिस ने पहले नवीन, बीरभान और प्रदीप के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि शनिवार सुबह विक्रम की मौत का पता लगने पर हत्या की धारा जोड़ दी गई।
-- -- -
युवक के गंभीर से घायल होने की शिकायत मिलने पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को नामजद किया गया था। घायल युवक ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर अनिल, थाना प्रभारी, खरखौदा।