फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths opened fire at Pahal Nutrition, two months ago the Godara gang had demanded a ransom of 2 crore rupees.

Sonipat News: पहल न्यूट्रिशन पर 3 युवकों ने की फायरिंग, 2 माह पहले गोदारा गैंग मांग चुका है 2 करोड़ की रंगदारी

Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three youths opened fire at Pahal Nutrition, two months ago the Godara gang had demanded a ransom of 2 crore rupees.
बहालगढ़ ​स्थित पहल न्यूट्रि​शन में हुई फायरिंग के बाद टूटा मुख्य द्वार का कांच। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन के शोरूम पर शुक्रवार को बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाईं। इससे शोरूम के मुख्य द्वार का कांच टूट गया। शोरूम में बैठे युवक को भी गोली मारने की धमकी दी गई। शोरूम मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर दो माह पहले 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। दो दुकान के बाहर खड़े हो गए तो एक अंदर घुस गया व रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन

रितेश गर्ग कुर्सी से उठकर पीछे की तरफ भागे। इसके बाद बाहर आकर युवक ने शोरूम के शीशे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम विपिन कादियान, एसीपी विजिलेंस अजय धनखड़, सीआईए इंस्पेक्टर और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साथ ही पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं।


दो महीने पहले दी जा चुकी धमकी
27 दिसंबर 2025 को पहल न्यूट्रीशन के मालिक वीरेंद्र पहल से रोहित गोदारा गैंग ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि गैंग के शूटर महेंद्र ढीढलाना ने वीरेंद्र पहल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। कॉल के साथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी गई जिसमें 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन में हुई फायरिंग के बाद टूटा मुख्य द्वार का कांच। स्रोत : पुलिस

बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन में हुई फायरिंग के बाद टूटा मुख्य द्वार का कांच। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed