फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths and a woman save the life of newborn in Sonipat

Sonipat: नवजात के लिए फरिश्ता बने तीन युवा, गीता ने निभाया ‘यशोदा’ का फर्ज

Sun, 08 Jan 2023 07:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह रविंद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
रविंद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 07:06 AM IST
सार

सोनीपत में कैरी बैग में रखकर फुटपाथ पर छोड़े गए मासूम को तीन युवकों ने उठाया। तीन बेटियों की मां गीता ने छह दिन तक मासूम को अपना दूध पिलाकर जीवित रखा। गीता नवजात के लालन-पालन में लग गई थी। घटना के बाद से घबराए युवकों ने छह दिन बाद पुलिस को बताया। कलयुगी मां नवजात को कड़ाके की ठंड में एक चादर में लपेट मरने को छोड़ गई थी।

विज्ञापन
Three youths and a woman save the life of newborn in Sonipat
प्याऊ मनियारी में महिला गीता की गोद में नवजात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच कलयुगी मां अपने नवजात बेटे को कैरी बैग में रखकर मरने के लिए छोड़ गई। उस मासूम के लिए तीन युवा फरिश्ता बनकर पहुंच गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने उसे उसे उठाकर अपनी रिश्ते की बहन गीता के पास ले गए।

विज्ञापन


गीता ने मानवता का फर्ज निभाते हुए बिलखते मासूम को अपने सीने से लगा लिया और उसे अपना दूध पिलाकर उसकी भूख मिटाई। गीता ने दूसरे के कलेजे के टुकड़े को अपना बनाकर उसका लालन-पालन किया। एक तरफ जहां उसकी मां उसे मरने को छोड़ गई थी, वहीं गीता ने मां का फर्ज निभाते हुए उसका जीवन बचाया। 
विज्ञापन


नूतन वर्ष का आगमन हो चुका था। रात साढ़े 12 बजे का समय था। पौष के महीने की कड़ाके की ठंड के बीच जिले का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था। तीन युवक मूलरूप से उत्तराखंड के जिला गढ़वाल के गांव खोला फिलहाल दिल्ली के देवली स्थित संगम विहार निवासी सरजीत सिंह रावत व मूलरूप से बिहार के जिला सिवान के गांव पुरैना फिलहाल दिल्ली के गांव सिंघु निवासी गुलशन कुमार व उसके भाई विशाल कुमार के साथ आधी रात को न्यू ईयर पार्टी करने के बाद अपने कमरे पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के चलते सड़क सुनसान थी। सरजीत ने बताया कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो टी-प्वाइंट पर नीले रंग का कैरी बैग दिखाई दिया। उसमें से ठंड से कांपते मासूम की दबी-दबी चीख निकल रही थी। सरजीत के साथ उसके दोस्त गुलशन व उनके भाई विशाल के कदम आवाज सुनकर ठिठक गए।

उन्होंने देखा कि नीचे रंग के कैरी बैग के अंदर से आवाज आ रही है। मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो बैग पर अंग्रेजी में कुल्लू रिशाल फैशन लिखा था। कैरी बैग को खोला तो लाल-सफेद रंग की चादर में लिपटा मासूम रो रहा था।

उसका चेहरा पूरी तरह से लाल हो चुका था। वह उठाकर तुरंत अपनी रिश्ते की बहन गीता के पास पहुंचे। गीता प्याऊ मनियारी में ही किराये के कमरे में अपनी तीन बेटियों व पति के साथ रहती है। गीता ने भी मां का फर्ज का निभाते हुए मासूम को कलेजे से लगा लिया और अपना दूध पिलाकर उसके जीवन को बचाया। 

घटना के बाद घबरा गए थे तीनों युवक 
सरजीत ने बताया कि कुछ देर पहले तक वह नववर्ष की पार्टी मनाते हुए नाच-गाने के साथ लजीज व्यंजन खा रहे थे। उसके कुछ देर बाद ही रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर टी-प्वाइंट पर बच्चे के रोने की आवाज सुनने और बैग में मासूम को देखकर वह घबरा गए। वह तीनों ही अविवाहित हैं। ऐसे में बच्चे के लालन-पालन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने पर उन्होंने सबसे पहले मासूम की जान बचाना बेहतर समझा और उसे रिश्ते की बहन गीता के पास ले गए। नवजात की गर्भनाल तक नहीं काटी गई थी।  


तीन बेटियों की मां गीता ने अपना दूध पिलाकर बच्चे की भूख को शांत किया
मूलरूप से यूपी के जिला फर्रुखाबाद फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी गीता को जब उनके भाइयों ने मासूम को सौंपा तो वह ठंड से ठिठुरने के साथ ही भूखा भी था। तीन बेटियों की मां गीता की सबसे छोटी बेटी महज सात माह की है। ऐसे में वह बेटी को अपना दूध पिलाती है। जब सरजीत व उसके साथियों ने नवजात को उसकी गोद में डाला तो उन्होंने मातृत्व की भावना के साथ उसे दूध पिलाया। छह दिन तक उसने मासूम को अपने साथ रखा और उसका मां की तरह लालन-पालन कर उसकी जिंदगी बचाई। 

पहले भी मिल चुके हैं नवजात 

  • 5 मई, 2022 को श्रीकुंज कॉलोनी में नवजात का शव मिला, उसे कुत्तों ने नोच रखा था।
  • 19 अक्तूबर, 2021 को बहालगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल के पास झाड़ियों में नवजात मिला। 
  • 30 सितंबर, 2021 को बिंदरौली के पास नवजात का शव मिला।
  • 28 सितंबर, 2021 को कथूरा में गन्ने के खेत में नवजात मिला। किसान ने पुलिस को सौंपा।
  • 20 अप्रैल, 2021 को जठेड़ी के पास नवजात का शव मिला। 
  • 12 फरवरी, 2021 को गन्नौर में नवजात मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश की अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed