फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three persons looted canter driver on gun point

Sonipat News: सड़क पर लोहे का पाना पड़ा देख रोका कैंटर तो पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने की लूटपाट

Tue, 20 Dec 2022 06:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
three persons looted canter driver on gun point
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर यमुना पुल के पास तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दो कैंटर चालकों सहित चार लोगों से आठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित कैंटर चालक ने सड़क पर लोहे का पाना (वाहनों में प्रयोग होने वाला औजार) पड़ा देख उसे उठाने के लिए कैंटर को रोका था। पाना बदमाशों द्वारा ही वाहन चालकों को झांसे में लेने के लिए सड़क पर फेंकने का शक है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार के गांव कोंच खुर्द निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वह कैंटर पर बतौर चालक नौकरी करते हैं। वह सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से फर्नीचर का सामान लोड कर पंजाब के होशियारपुर जा रहे थे। उनके साथ दो फर्नीचर मिस्त्री यूपी के जिला मेरठ के गांव कबरा निवासी कामराज और यूपी के जिला मैनपुरी के गांव हिनीखेड़ा निवासी आशीष चौहान भी थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह केजीपी के यमुना पुल से कुंडली की तरफ आए थे। जब वह कुंडली थाना क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क पर उसे एक लोहे का पाना पड़ा दिखाई दिया। जिस पर उसने उसे उठाने के लिए कैंटर को रोक दिया। जब वह नीचे उतरकर उसे उठाने लगा तो तभी तीन युवक वहां पहुंचे। वह हाथों में पिस्तौल लिए थे। उन्होंने उसे काबू कर लिया। उसके बाद उन्होंने उससे चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। युवकों को देखकर कैंटर सवार कामराज व आशीष चौहान नीचे उतरे तो बदमाशों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर कामराज से 1500 रुपये व आशीष से दो हजार रुपये लूट लिये। इसी बीच एक अन्य कैंटर चालक भी वहां पहुंच गया। उसने अपना कैंटर रोका तो बदमाशों न उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उनसे भी 500 रुपये लूट लिए गए। दूसरा कैंटर चालक गांव मुकीनपुर का सुरेंद्र था। उसके बाद बदमाश पुलिस को शिकायत देने पर मारने की धमकी देकर भाग गए। उनके जाने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जिस पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed