{"_id":"6714082899a593e57b026246","slug":"three-people-found-dengue-infected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126358-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन लोग डेंगू संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन लोग डेंगू संक्रमित मिले
Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी तीन लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि जिन स्थानों पर मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन परिवारों में जिन्हें बुखार है उनके रक्त के नमूने लिए हैं। उनकी जांच कराई जाएगी।
जिला नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब में रक्त के नमूनों की जांच की गई। लैब से मिली रिपोर्ट तीन लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। इनमें कबीरपुर से दो मरीज और सिक्का कॉलोनी में एक मरीज डेंगू संक्रमित मिला। साथ ही वहां एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार इस सीजन में अब तक 166 डेंगू संक्रमित मिल चुके है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा है। विभाग की टीम घर-घर जाकर निरीक्षण का कर रही है। लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे है। बुखार के मरीज मिलने पर उनके रक्त के नमूने लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं।