{"_id":"608862fe8ebc3e8d2f36c4d3","slug":"three-people-died-due-to-corona-875-new-cases-sonipat-news-rtk606283127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन लोगों की मौत, 875 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन लोगों की मौत, 875 नए केस
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं मौतें भी लगातार हो रही हैं। यहां कोरोना से विकास नगर के रहने वाले 28 वर्षीय युवक, शेखपुरा के 42 वर्षीय व्यक्ति व मयूर विहार के 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को 875 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
यहां संक्रमितों की संख्या 27591 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 595 मरीजों को छुट्टी मिल गई है। इस तरह 20253 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7208 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 42 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गाइडलाइन जारी की जा रही है।
मरीजों को भर्ती करने से इनकार, फिर भी रिपोर्ट में बेड खाली
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इनमें किसी भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 450 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 246 पर मरीज भर्ती हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 450 बेड हैं, जिनमें से 115 पर मरीज भर्ती हैं और अन्य खाली पड़े हैं। वहीं जिले में 40 वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 24 पर मरीजों को भर्ती कर रखा है।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। एडीसी अशोक बंसल ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों का पालन करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दी जा सकती है।