{"_id":"634dae0b6b5c5654097458e1","slug":"three-lakh-rupees-recovered-from-the-accused-of-extorting-cash-from-farmer-and-driver-sonipat-news-rtk661179126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और चालक से नकदी ऐंठने के आरोपी से तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और चालक से नकदी ऐंठने के आरोपी से तीन लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
गांव पलड़ी के पास ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट लेकर 3.12 लाख रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी से पुलिस ने तीन लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में यूपी के बागपत निवासी इम्तियाज को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि में नकदी बरामद की गई है।
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव पांचली निवासी जुनैद ने 5 अक्तूबर को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने गांव के ही ट्रैक्टर चालक भूरा के साथ धान लेकर सोनीपत अनाज मंडी में बेचने आया था। वह कविश ट्रेडिंग कंपनी की दुकान नंबर 88 पर धान बेचकर 3 लाख 11 हजार 980 रुपये लेकर वापस गांव के लिए चले थे। पलड़ी गांव से पहले एक युवक ने लिफ्ट ली थी। बाद में वह उन्हें झांसे में लेकर नकदी ले उड़ा था। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई मुकेश की टीम ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी के घर से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
किसान ने ट्रैक्टर में लिफ्ट लेने के बाद पैसे ऐंठने के आरोपी से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़