{"_id":"668dd26e3fd4e0f142066f54","slug":"three-arrested-including-two-minors-in-cash-snatching-case-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120977-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नकदी छीनने के मामले में दो नाबालिग समेत तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नकदी छीनने के मामले में दो नाबालिग समेत तीन काबू
Wed, 10 Jul 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। कुंडली थाना पुलिस ने पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने के मामले में दो नाबालिगों समेत तीन को काबू किया है। एक आरोपी हिसार जिले के गांव पेटवाड़ निवासी विष्णु उर्फ किशन है।
बिहार के औरंगाबाद जिले के गांव विष्णुपुर चट्टी फिलहाल गांव अकबरपुर बारोटा निवासी गुड्डू ने 7 मई को शिकायत दी थी कि वह रात सवा आठ बजे फैक्टरी के बाहर अपने बैग से श्रमिक को मजदूरी दे रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर नकाबपोश युवक आए थे। इसमें से एक युवक ने बैग छीनने की कोशिश की थी। तभी दूसरे युवक ने उन पर पिस्तौल दिखाई। साथ ही उनसे कहा था कि जल्दी से बैग छोड़ दे नहीं तो गोली मार दूंगा फिर उसका साथी 30 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक पर सवार होकर बोल-बम धर्म कांटा के तरफ भाग गए थे। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु उर्फ किशन और दो नाबालिगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेजा है। संवाद