फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three and a half kilos of opium smuggler arrested five including

साढ़े तीन किलो अफीम सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2014 12:56 AM IST
साोनीपत
साोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड के सेक्टर-7 मोड़ के पास पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े तीन किलोग्राम अफीम और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम और अवैध शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।  

 सीआईए सोनीपत को रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि जीटी रोड से कुछ लोग भारी मात्रा में अफीम लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सीआईए टीम ने जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली से पानीपत की तरफ आती देख एक गाड़ी को टीम ने रुकने का संकेत दिया तो चालक ने गाड़ी तेजकर भगानी चाही, लेकिन वह असफल रहा।

पुलिस को गाड़ी की तलाशी में साढ़े 3 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। वहीं, आरोपियों के पास से 1 देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुबेग सिंह पुत्र हुजूर सिंह निवासी डेरा निसिंग, करनाल, दिलबाग उर्फ  बागा पुत्र बुटा सिंह निवासी डेरा अमुपुर निसिंग, जिला करनाल और अजय उर्फ रामू पुत्र झुन्नी लाल निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश से अफीम लेकर आए थे। वे अफीम को करनाल में सप्लाई करने वाले थे।  बरामद अफीम का बाजार में मूल्य तीन लाख रुपये से भी अधिक की है।

डीएसपी अजीत ने सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पकड़े गए तीनों मादक पदार्थ तस्करों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे खुलासा हो सके कि मादक पदार्थ के तस्करी से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान नशे के कारोबारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। जीटी रोड पर वाहनों की जांच तेज की जाएगी। इस दौरान उनके साथ सीआईए प्रभारी रत्न सिंह, पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी करनाल हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले जेल जा चुका है। फिलहाल जांच टीम ने आरोपियों को रविवार को न्यायालय मे पेशकर अजय और सुबेग को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed