फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused of wire theft gang arrested

Sonipat News: तार चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Apr 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Three accused of wire theft gang arrested
फोटो :: सोनीपत में बिजली के तार चोर गिरोह के आरोपी व मामले की जानकारी देते एसीपी राजपाल सिंह। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी तार, कार व अन्य सामान बरामद किया है। एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
उनका कहना था कि गांव लहराडा क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर लंबे एसीएसआर कंडक्टर तार चोरी किया गया है। मामले में एएसआई अशोक की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव पुरखास निवासी नीरज उर्फ छंगा, गढ़ी ब्राह्मणान निवासी दीपक उर्फ महराज और मूलरूप से पुगथला हाल भगत विहार निवासी अरमान उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जिले व आसपास के क्षेत्रों में तार चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी अरमान पहले भी चोरी के नौ, नीरज तीन व दीपक दो मामलों में नामजद रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी हाईटेंशन तार काट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed