फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thousands of people cycling tomorrow to raise their voice against drug abuse

Sonipat News: हजारों साइकिलिस्ट नशे के खिलाफ कल आवाज करेंगे बुलंद

Mon, 14 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people cycling tomorrow to raise their voice against drug abuse
सोनीपत। ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत प्रदेशभर में चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 15 अप्रैल को गांव सिसाना से जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का स्वागत करने के लिए गांव में समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा साइक्लोथॉन का स्वागत करेंगे। उसके बाद वह हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे रवाना करेंगे। इस आयोजन में जिले के हजारों साइकिलिस्ट भाग लेंगे और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। नशा मुक्ति का संदेश लेकर आ रही यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि साइकिल यात्रा खरखौदा शहर, गांव झरोठ, कंवाली, तुर्कपुर, मंडोरा, नाहरा, मल्हा माजरा, छतेहरा बहादुरपुर, ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, आईटीआई चौक, सुभाष चौक, गीता भवन चौक, तिरंगा चौक से होते हुए जिला पुलिस लाइन में रात्रि ठहराव करेगी। इसके बाद 16 अप्रैल को सुभाष स्टेडियम से सोनीपत विधायक निखिल मदान साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद यह साइकिल यात्रा तिरंगा चौक, गीता भवन चौक, देवीलाल चौक, गांधी चौक, अग्रसेन चौक, जीटी रोड स्थित मुरथल चौक, लड़सौली, गन्नौर शहर से होते हुए सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय में रुकेगी, जहां पर आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान मौजूद रहेंगे। यहां से साइकिल यात्रा को पानीपत के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को नशामुक्त बनाना है। यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने इस साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के लिए जिन युवाओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वह तुरंत https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवाएं। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया कि वह इस अभियान से जुड़कर समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed