फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third accused arrested for supplying fake ghee

Sonipat News: नकली घी की सप्लाई का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for supplying fake ghee
गोहाना शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में नकली घी तस्करी का तीसरा आरोपी ओमप्रकाश। स्रोत: प्रवक्ता
गोहाना। थाना शहर पुलिस ने नकली घी सप्लाई करने के तीसरे आरोपी जींद जिले के श्याम नगर निवासी आनंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार जींद वीटा प्लांट के असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर बादल ने 10 दिसंबर 2025 को शिकायत दी थी कि वीटा घी की एक गाड़ी जींद से गोहाना की तरफ जाने की सूचना मिली है। घी नकली होने के शक है। महादेव रिजोर्ट के पास उप निरीक्षक गुलशन ने गाड़ी रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन

चालक की पहचान जींद के रोहतक रोड स्थित गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी सुनील के रूप में हुई। जांच में पचा चला कि गाड़ी में लोड वीटा कंपनी का घी नकली है। 35 पेटियों में से 10 में 15-15 लीटर और बाकी 25 में 12-12 लीटर घी था। कुल 450 लीटर घी नकली मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों सुनील और जींद के राजेंद्र नगर निवासी नंदकिशोर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी आनंद को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed