फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves broke the shutter and stole cash and goods worth Rs 35 thousand from the shop

Sonipat News: शटर उखाड़ दुकान से 35 हजार की नकदी व सामान ले गए चोर

Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shutter and stole cash and goods worth Rs 35 thousand from the shop
गोहाना। गांव लाठ-जौली चौक के पास खाद-बीज की दुकान का शटर उखाड़कर चोर करीब 35 हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान ले गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। दुकानदार ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लाठ निवासी विजय ने बताया कि उन्होंने गांव लाठ-जौली चौक के पास खाद व बीज की दुकान कर रखी है। वह मंगलवार को दुकान पर गए तो शटर उखड़ा मिला। जांच की तो पता लगा कि चोर दुकान में रखे गोशाला के दानपात्र को चुरा ले गए हैं, जिसमें 20150 रुपये थे। वहीं दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी, दो बैट्री, दो इनवर्टर, सोलर प्लेट, कंट्रोलर व सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। थाना सदर गोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed