फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thief

चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को पीटा, मौत

Tue, 03 Sep 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
thief
सोनीपत। शहर के दिल्ली कैंप स्थित एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक ने टोकने पर मकान मालिक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। इस बीच परिवार और आसपास के लोगों ने भी चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पिटाई कर दी थी। दंपती के साथ ही आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। घायल युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने दंपती के बयान पर युवक के खिलाफ चोरी की नीयत से घर में घुसने का केस दर्ज कर लिया था। इसी बीच घायल आरोपी युवक की पीजीआई में मौत हो गई। अब युवक के साले ने अपने पड़ोसी दंपती समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली कैंप निवासी सुभाष चंद्र ने रविवार को सिक्का कालोनी चौकी पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। वह 27 अगस्त की रात को अपने घर में सो रहा था। उसकी पत्नी विमला भी उसके साथ थी। सुभाष चंद्र ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे घर में आहट सुनकर जब उसकी आंख खुली तो उसे एक युवक कमरे में दिखाई दिया। युवक हाथ में सरिया, चाकू, पेचकस व हथौड़ी लिए थे। उसने सुभाष चंद्र को धमकी दी कि जो भी घर में है वह उसे निकाल कर दे दे। जिस पर सुभाष चंद्र ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर विमला की भी आंख खुल गई। जिस पर उनके घर में घुसे युवक ने उन पर हमला कर दिया था। वह वहां से भागने लगा तो उन्होंने उसे फिर से पकड़ लिया। जिससे उन्हें भी चोट लगी और युवक भी भी घायल हो गया। उनका शोर सुनकर उनका बेटा व आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए थे। जिस पर उसे पकड़कर पिटाई कर दी थी। आरोपी ने अपनी पहचान दिल्ली कैंप में किराए पर रहने वाले कुलदीप के रूप में दी थी। उसे व दंपती को चोट लगने के चलते सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से दंपती निजी अस्पताल में चले गए थे। वहीं कुलदीप को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। दंपती की शिकायत पर सिक्का कालोनी चौकी पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 458 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर अब मामले में घायल हुए कुलदीप की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिसकी सूचना पर सिक्का कालोनी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मामले को लेकर कुलदीप के साले दिल्ली कैंप निवासी पूर्ण ने दंपती व अन्य पर उसके साले की गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह सुभाष के पड़ोस में रहता है। उसका जीजा चार माह से उनके पास रह रहा था। उसे घायल किया गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस मामलों की जांच कर रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैंप के रहने वाले दंपती ने युवक पर उनके घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाया था। दंपती व युवक के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें युवक की पिटाई भी की गई थी। युवक ने उपचार के दौरान पीजीआई, रोहतक में दम तोड़ दिया है। उसके साले के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ भी चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच कर पटाक्षेप किया जाएगा।
सतपाल सिंह, जांच अधिकारी, सिक्का कालोनी चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed