फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   They were stealing the tiles by climbing the warehouse wall, seeing the owner ran away

गोदाम की दीवार फांदकर टाइलें कर रहे थे चोरी, मालिक को देखकर भागे

Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
They were stealing the tiles by climbing the warehouse wall, seeing the owner ran away
गोहाना। शहर में वजीरपुरा रोड पर शुक्रवार रात तीन युवक गोदाम की दीवार फांदकर टाइलें चोरी कर रहे थे। उसी समय वहां गोदाम मालिक पहुंचा तो तीनों गाड़ी लेकर भाग गए। गोदाम मालिक ने अपने ही एक मजदूर पर साथियों संग चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने नामजद मजदूर व दो अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटेल बस्ती निवासी राकेश गोयल ने पुलिस को बताया कि उसने बरोदा रोड पर नागरिक अस्पताल के सामने श्रीबाला ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दीवार व फर्श की टाइल का शोरूम कर रखा है। इसके साथ ही वजीरपुरा रोड के पास टाइल का गोदाम बना रखा है। वह 5 जनवरी को शिमला गया था। इसके बाद 7 जनवरी की रात को करीब एक बजे गोहाना पहुंचा और गोदाम को देखने के लिए वजीरपुरा रोड पर चला गया। जब वह अपनी कार लेकर गोदाम के पास पहुंचा तो वहा एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जब उसने अपनी कार रोकी तो उसी समय तीन युवक उसमें बैठकर भाग गए। इनमें से एक को उसने पहचान लिया। वह प्रेम नगर देवीपुरा निवासी सुमित उर्फ बुच्चा था, जो उनके पास मजदूरी करता है। इसके बाद उसने कार से नीचे उतरकर देखा तो दो पेटी टाइल गोदाम के शटर के बाहर रखी थी। इस पर उसने शटर खोला तो उसके पास करीब 120 पेटी टाइल रखी मिली। आरोप है कि सुमित उर्फ बुच्चा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोदाम में दीवार फांदकर अंदर घुसा और वहां से टाइल चोरी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed