{"_id":"674cc58463a602bc3a04ee39","slug":"they-shot-a-peacock-and-ran-away-one-caught-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128623-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोर को गोली मार उठाकर भागे, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोर को गोली मार उठाकर भागे, एक काबू
Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के बाद आरोपी उसे उठाकर भाग गए। देर रात गांव के स्कूल में पक्षियों का शिकार किए जाने की सूचना के बाद पहुंचे गांव के सरपंच व ग्रामीणों के सामने तीन आरोपी भाग निकले, हालांकि एक को मौके से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निरथान के सरपंच राजेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि देर रात पौने तीन बजे उनके पास गांव के सुभाष ने कॉल कर बताया कि कुछ युवक गांव के स्कूल में पक्षियों को शिकार कर रहे हैं। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। स्कूल में तीन-चार युवक बरगद के पेड़ पर बैटरी से रोशनी डाल रहे थे। तभी दो गोलियां चलने की आवाज आई। इसके बाद पेड़ से मोर नीचे गिर गया। शिकार कर रहे युवकों ने मोर को उठाया और बाइक पर लेकर भागने लगे। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया। वहां एक अन्य बाइक भी खड़ी मिली है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव भठगांव माल्याण निवासी श्रीओम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में गांव के सरपंच के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भागे तीन युवकों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उनकी पहचान मोगली, सिकंदर व विजय के रूप में हुई है।
वन रक्षक ने खून के नमूने लिए
पुलिस ने मौके पर वन रक्षक इशेंद्र को बुलाया। वनरक्षक ने बरगद के नीचे बिखरे खून के नमूने लेने के साथ ही वहां बिखरे मोर के पंख भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने मामले में सबूत एकत्रित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोर पर गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी मोर को उठाकर ले गए। मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने अन्य की तलाश में दबिश दी है। उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।
- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत