फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There should be no encroachment on the land of Nagar Palika: MLA

नपा की जमीन पर न होने पाए कब्जा : विधायक

Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There should be no encroachment on the land of Nagar Palika: MLA
फोटो 24: सोनीपत के खरखौदा नपा कार्यालय में चेयरमैन हीरालाल को पद ग्रहण कराते विधायक पवन खरखौदा
खरखौदा। नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन हीरालाल ने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया। विधायक पवन खरखौदा ने नपा कार्यालय पहुंच कर उनको पद ग्रहण करवाया। विधायक ने कहा कि अब शहर का विकास गति पकड़ेगा। नपा की एक इंच जमीन पर कब्जा न हो, इसे नपा अध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

हीरालाल ने कहा कि मंदिरों में रहने वाले पुजारियों का पुलिस सत्यापन करवाने के साथ हर चौक-चौराहे पर नाइट विजन के बेहतर सीसीटीवी लगवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि खरखौदा औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रहा है, ऐसे में बहुमंजिला पार्किंग की तरफ भी कदम बढ़ाए जाएं। अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देने का काम करें। इस दौरान विधायक ने शहर के बंद पड़े सीवर के मैनहाेल व लाइन को 15 दिन के अंदर खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वह हर माह नपा की रिव्यू बैठक भी लेंगे। हीरालाल ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर शहर का विकास करेंगे। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने कहा कि शहर के विकास में प्रशासनिक रूप से मजबूती से कार्य किया जाएगा, जहां जरूरत है वहां स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ सड़कें बनाने का भी काम होगा।

फोटो 24: सोनीपत के खरखौदा नपा कार्यालय में चेयरमैन हीरालाल को पद ग्रहण कराते विधायक पवन खरखौदा

फोटो 24: सोनीपत के खरखौदा नपा कार्यालय में चेयरमैन हीरालाल को पद ग्रहण कराते विधायक पवन खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed