फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is a need to adopt the teachings of Maharishi Dayanand: Ramchandra

महर्षि दयानंद के उपदेश को अपनाने की जरूरत : रामचंद्र

Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
There is a need to adopt the teachings of Maharishi Dayanand: Ramchandra
फोटो 10: सोनीपत में काठ मंडी आर्य समाज के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि राज् - फोटो : mathura
सोनीपत। काठ मंडी में रविवार को आर्य समाज का 50वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा रहे। उन्होंने कहा कि जिस बालक में अच्छे संस्कार नहीं हैं, वह अपनी सभ्यता, संस्कृति, राष्ट्रवाद और मानवता के धर्म से दूर हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की रचनाओं को पढ़ने और उनके उपदेश को अपने जीवन में धारण करने की आवश्यकता है। अच्छे संस्कार देने में आर्य समाज ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता एवं संस्कृति किसी भी तरह सही नहीं है जबकि वैदिक संस्कृति पूरे विश्व में एकमत से स्वीकार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने हमें विनाश के गहरे गर्त में जाने से बचाया, इसके लिए हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे। समारोह में आर्य समाज के पूर्व प्रधान ज्ञानचंद आर्य और हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रही वेदप्रकाश मलिक ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अनिल मलिक, देव सरोहा, जय सिंह दहिया विशिष्ट अतिथि रहे। संजीत शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षिका नीलम ने किया। रोहित व अजय यज्ञ के सपत्नीक यजमान बने। इस दौरान आर्य समाज के मंत्री कपिल देव, कोषाध्यक्ष अरुण दहिया, राजपाल, उमेद सिंह, सत्यवीर सरोहा, प्राचार्य नरेंद्र सिंह, प्रवीण दहिया, आलोक भनवाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed