फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in petrol pump at Sonipat

Haryana: 2600 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे युवक, पंप मालिक का कर दिया नौ लाख का नुकसान

Sat, 27 Sep 2025 03:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 03:43 PM IST
सार

जांच में यह सामने आया कि ठगी करने वालों ने अपनी कार पर बाइक की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। फर्जी नंबर प्लेट से पुलिस के लिए ठगी करने वालों का पता लगाना भी चुनौती बन गया है। भागने की जल्दबाजी में युवकों ने पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट को भी तोड़ डाला।

विज्ञापन
Theft in petrol pump at Sonipat
पेट्रोल पंप में ठगी का मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव माहरा स्थित श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना भुगतान किए भाग निकले। भागने की जल्दबाजी में युवकों ने पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट को भी तोड़ डाला, जिससे पंप संचालक को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवक कार पर बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आए थे।

विज्ञापन


गांव नूरनखेड़ा निवासी आशीष ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव माहरा में श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार को फिलिंग स्टेशन पर कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने पंप कर्मियों से 2800 रुपये का पेट्रोल भरने को कहा। 2600 रुपये का पेट्रोल भरते ही वह अचानक गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। इसी दौरान डिस्पेंसर यूनिट उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलिंग स्टेशन संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

पंप पर कार्यरत कर्मियों ने कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस के आने के बाद कार का नंबर बताया गया। जांच में यह सामने आया कि ठगी करने वालों ने अपनी कार पर बाइक की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। फर्जी नंबर प्लेट से पुलिस के लिए ठगी करने वालों का पता लगाना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार सामने आ रहे मामले

फिलिंग स्टेशन संचालक आशीष ने बताया कि इस तरह बिना भुगतान किए गाड़ी भगा ले जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उनके फिलिंग स्टेशन पर यह दूसरी वारदात है। कुछ समय पहले ही 3400 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए कार सवार भाग गए थे।  



ये भी पढ़ें: Haryana Crime: दो साल के मासूम की पिता ने की हत्या, दीवार से पटका सिर, फिर खुद पर कुल्हाड़ी से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed