फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in Bhure Baba temple for the fourth time in a year, cash blown away from donation boxes

भूरे बाबा मंदिर में सालभर में चौथी बार चोरी, दानपात्रों से उड़ाई नकदी

Sun, 06 Mar 2022 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Theft in Bhure Baba temple for the fourth time in a year, cash blown away from donation boxes
मिशन चौक के पास स्थित भूरे बाबा मंदिर में दानपात्र में चोरी की जानकारी देते अनिल कुमार सीटू व पुज? - फोटो : Sonipat
मिशन चौक के पास शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में घुसकर चोर दानपात्रों में से नकदी चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी मंदिर में पहुंचा तो चोरी का पता लगा। मंदिर प्रबंधन समिति को अवगत कराया। समिति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। मंदिर में सालभर में चौथी बार चोरी की वारदात हुई है।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल कुमार सीटू ने बताया कि शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में चोर छत के रास्ते सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा। चोर अंदर से विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों के आगे दानपात्रों से नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि दानपात्रों को हर छह माह में खोला जाता है। उसमें वर्तमान में करीब 35 हजार रुपये होने की संभावना जताई है, जिन्हें चोर ले गया। चोर देर रात करीब दो बजे मंदिर में घुसा है। सुबह पुजारी पवन अत्री मंदिर में गया तो चोरी का पता लगा। इस पर प्रबंधन समिति को अवगत कराया। प्रेम नारायण गोयल, राकेश गोयल, प्रेम नारायण गुप्ता व सुभाष आदि मंदिर में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। गोहाना रोड चौकी प्रभारी रामकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। अनिल कुमार सीटू का आरोप है कि मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। सालभर में चौथी बार चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने व चोरों का जल्द पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में चोरी करने घुसा संदिग्ध वहां लगे सीसीटीवी में दिख रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों को खोलकर देखता है। साथ ही वहां रखी माचिस को जलाकर रोशनी करता दिख रहा है। वह दानपात्रों से नकदी निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed