फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The youth who came in the peasant movement took away the teenager

किशोरी को बहकाकर ले गया किसान आंदोलन में आया युवक

Fri, 25 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The youth who came in the peasant movement took away the teenager
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया युवक क्षेत्र की नाबालिग को बहकाकर ले गया। आरोपी ने नाबालिग को चार दिन तक पंजाब के अमृतसर में रखा। नाबालिग के परिजनों ने उसे अमृतसर में तलाश कर लिया। परिजन उसे वापस ले आए और कुंडली थाने में शिकायत दी है। घटना के बाद से नाबालिग सहमी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुंडली थाना क्षेत्र से एक किशोरी चार दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। नाबालिग के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच बुधवार शाम को नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि वह पंजाब के अमृतसर में है। उसे कर्ण नाम का युवक लेकर आया हुआ है। कर्ण किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कुंडली बॉर्डर पर आया था। नाबालिग के परिजन कुंडली थाना पुलिस के साथ पंजाब के अमृतसर पहुंचे और वहां से बेटी को बरामद कर लिया। आरोपी कर्ण पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस व परिजनों को जब नाबालिग मिली तो वह सहमी हुई थी। नाबालिग के बयान दर्ज कर पता लगाया जाएगा कि उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि नाबालिग पंजाब के अमृतसर से बरामद हुई है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने की घटना की निंदा
संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, शिवकुमार कक्का, जोगेंद्र सिंह उग्राह ने बताया कि कुंडली थाना क्षेत्र की नाबालिग पंजाब में मिलने की सूचना मिली थी। नाबालिग को वापस लाया गया है। मोर्चा घटना की निंदा करता है। मोर्चा की महिला समिति के सदस्यों ने नाबालिग की मां से मुलाकात की है। परिजनों को उन्होंने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मोर्चा द्वारा आरोपी के खिलाफ कुंडली थाने में भी शिकायत दी है। संयुक्त किसान मोर्चा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रहा है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा या यौन उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति निर्धारित करता है। डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हमेशा से नारी हिंसा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed