फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The youth ran away after stealing the bike and mobile with the lift

लिफ्ट लेकर बाइक और मोबाइल चोरी कर भागा युवक

Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The youth ran away after stealing the bike and mobile with the lift
कुंडली थाना क्षेत्र में एक युवक को लिफ्ट देना बाइक सवार को महंगा पड़ गया। जब चालक युवक के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए गया तो बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक के अंदर चालक का मोबाइल भी था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बरवाला निवासी उदयवीर सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह बाइक से 11 सितंबर को कुंडली की लांडा कॉलोनी में आया था। वहां पर अपने दोस्त कुलदीप नरवाल के पास रुककर अपना काम किया। शाम को करीब साढ़े आठ बजे वह वापस जा रहा था। उसी समय रास्ते में खड़े एक युवक ने लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते उसको बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में वह लघुशंका को रुक गया। इसी दौरान वह उसकी बाइक चोरी कर भाग गया। उसका मोबाइल भी बाइक के अंदर था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन स्थान से बाइक चोरी
तीन स्थानों से चोर बाइक ले गए। सैनीपुरा के राशिद ने बताया कि वह सेक्टर-14 में एक कोठी में फर्नीचर बना रहा है। उसने बाइक को कोठी के बाहर खड़ा किया था। चोर बाइक ले गए। उधर रोहतक के गांव सांघी के मनीष कुमार ने गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि जूस कॉर्नर के बाहर से चोर उसकी बाइक ले गए। उधर, भठगांव के संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर खेत से उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed