फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The youth in the car had tried to crush the farmer as well

Sonipat News: किसान को भी कुचलने की कोशिश किए थे कार सवार युवक

Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The youth in the car had tried to crush the farmer as well
गोहाना। गांव घड़वाल में कार से कुचलकर मजदूर की हत्या करने के बाद हमलावरों ने गांव कोहला में भी किसान जोगेंद्र को कुचलने की कोशिश की थी। जोगेंद्र को लूटे गए ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया था। बाइक को टक्कर मारने से किसान गिरा गए थे। जब हमलावर उन्हें कुचलने आए तो वह हिम्मत जुटाकर साइड में हट गए थे। उनकी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया था। किसान की शिकायत पर भी बरोदा थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ तीसरा मुकदमा हत्या की कोशिश का दर्ज किया है। अब मामले की जांच सीआईए गोहाना को सौंप दी है।
विज्ञापन


गांव कोहला निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार रात साढ़े 11 बजे खेत से बाइक पर घर आ रहे थे। कोहला-बनवासा मार्ग पर स्कूल के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गए थे। उनका बायां पैर टूट गया था। इसके बाद हमलावर ने ट्रैक्टर को पीछे किया और दोबारा उन पर चढ़ाने की कोशिश की। वह चालक का इरादा समझ गए और हिम्मत कर एक तरफ हट गए। हमलावर ट्रैक्टर को बाइक के ऊपर से उतारकर ले गया था। उसी समय गांव का किसान आ गया था, जिसने उनके परिजनों को सूचना दी। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले हमलावरों ने गांव घड़वाल में मजदूर नरेश की कार से कुचल कर हत्या कर दी थी। यहां पर हमलावरों ने फायर भी किया था। उसके बाद गांव कोहला पहुंचकर साहिल से हथियारों के बल पर ट्रैक्टर लूटा था। उसी ट्रैक्टर से जोगेंद्र को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हमलावर सीसीटीवी में दिख रहा

गांव कोहला में हमलावरों ने साहिल से ट्रैक्टर लूटा था। ट्रैक्टर से कुछ दूर शराब ठेके में टक्कर मारी थी। ठेके पर सीसीटीवी लगा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो ट्रैक्टर पर एक युवक नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
नहीं थी रंजिश, दहशत फैलाने के लिए वारदात का शक

पुलिस ने गांव घड़वाल व कोहला में हुई वारदातों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों की मजदूर नरेश व कोहला के किसान जोगेंद्र से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि दहशत फैलाने या किसी सिरफिरे ने वारदातों को अंजाम दिया है।

मामले की जांच सीआईए को सौंपी, एसएयूजी भी करेगी मदद

मामले की जांच अब सीआईए गोहाना को सौंप दी गई है। हमलावरों का पता लगाने के लिए स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सोनीपत, सीआईए सोनीपत, गोहाना सीआईए के साथ ही बरोदा थाना की टीम गठित की गई है। मामले में कुल छह टीम जांच को लगाई है।

हमलावरों की गिरफ्तारी को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। छह टीम जांच में लगी है। शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी में ट्रैक्टर पर एक संदिग्ध दिखा है। उसकी पहचान को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। -इंस्पेक्टर अंकित, प्रभारी, सीआईए गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed