फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The work of patching the potholes on the railway road has started.

Sonipat News: रेलवे रोड पर हुए गड्ढों पर पैच लगाने का काम शुरू

Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The work of patching the potholes on the railway road has started.
सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर हुए गड्ढों पर पैच लगाते मजदूर। संवाद
गन्नौर। शहर के रेलवे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों से अब लोगों को निजात मिल सकेगी। भवन एवं सड़क निर्माण विभाग की तरफ से अब गड्ढों पर पैच लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे रेलवे रोड पर सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर को जीटी रोड से जोड़ने वाले रेलवे रोड का करीब चार वर्ष पहले जीर्णोद्धार किया गया था। सड़क के जीर्णोद्धार के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन बार-बार जलभराव होने की वजह से सड़क पर फिर से गड्ढों की संख्या बढ़ गई है। कई स्थानों पर जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं तो कहीं नगरपालिका के नालों का दूषित पानी सड़क पर आकर ठहर जाता है। जहां भी जलभराव की समस्या है वहां से सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। जो राहगीरो के लिए मुसीबत बन रहे थे। सड़क पर हादसे न हों, इसके चलते स्थानीय दुकानदारों ने होकर सड़क पर मिट्टी भी डलवाई, लेकिन वह भी फिर से उखड़नी शुरू हो गई थी। अब विभाग ने सड़क पर पैच लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वर्जन

रेलवे रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों की शिकायत संज्ञान में थी। इसको लेकर विभाग ने अब रेलवे रोड के गड्ढों पर पैच लगवाना शुरू कर दिया है। इसके बाद लोगों को सड़क से गुजरने में असुविधा नहीं होगी।-रवीन दत्ता, एसडीओ भवन एवं सड़क निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed