{"_id":"69a5d6d331a62bded8020c09","slug":"the-woman-was-hypnotized-and-made-to-remove-her-jewelry-and-given-a-slip-of-paper-promising-peace-in-the-home-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150372-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला को सम्मोहित कर उतरवाए गहने, पर्ची देकर बोले-घर में शांति आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला को सम्मोहित कर उतरवाए गहने, पर्ची देकर बोले-घर में शांति आएगी
Mon, 02 Mar 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राम राधव और धोखाधड़ी का शिकार हुईं उनकी पत्नी राम कुमारी। -वीडियो ग्रैब
सोनीपत। शहर में ठगी की एक और वारदात सामने आई है। पुराना शहर क्षेत्र में सत्संग के लिए निकली महिला को तीन युवकों ने सम्मोहित करके सोने के गहने उतरवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
बातों में फंसाकर साइड में ले गए
राज मोहल्ला निवासी राम राधव ने पुराना शहर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी राम कुमारी रविवार को सुबह करीब 9 बजे सत्संग में जाने के लिए निकली थीं। कामी रोड पर स्थित अग्रवाल ढाबे के नजदीक पीर के पास तीन युवक खड़े थे। एक ने कहा कि आपके घर में बहुत नुकसान होता है। इसी दौरान एक युवक ने उनकी पत्नी के हाथ में कागज में लिपटी कोई चीज थमाई और उस पर फूंक मारने को कहा। पत्नी को भ्रमित करते हुए युवकों ने कहा कि यह वस्तु आपके घर में शांति लेकर आएगी। आरोप है कि जैसे ही महिला साइड में गई तीनों युवकों ने कानों की बालियां और सोने का मंगलसूत्र उतरवा लिया और वहां से चले गए।
होश आने पर परिवार को बताई घटना
राम राधव ने बताया कि उनकी पत्नी को जब होश आया तो वह सीधे घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास पूछताछ की। पीड़ित ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राम कुमारी की माने तो उन्हें पता ही नहीं चला कब कान और गले के आभूषण उतरवा लिए गए। समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। कुछ मिनट बाद जब होश आया तो पता लगा कि कागज के अंदर गुटखे का रैपर था। वह अपने गहनों की तलाश करने लगी लेकिन तब तक तीनों युवक भाग चुके थे।
एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर एसएचओ को इससे अवगत करा दिया गया है। आगे की जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
इसमें 9 बजकर 50 मिनट पर महिला को साइड में ले जाते हुए देखा जा सकता है। वहां महिला खुद अपने गहने उतारती और तीनों युवक एक गाड़ी के पीछे खड़े दिख रहे हैं। 9:55 बजे वारदात को अंजाम देकर भागते हुए नजर आते हैं। इसके बाद महिला इधर-उधर युवकों को ढूंढती हुई दिखाई देती है।