फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The woman committed suicide by hanging herself with her dupatta

Sonipat News: चुन्नी का फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Wed, 12 Mar 2025 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself with her dupatta
गोहाना। गांव गढ़ी सराय नामदार खां में महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। महिला के बच्चे स्कूल से लौटे तो मामले का पता लगा। महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव दरियापुर निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 13 साल पहले गांव गढ़ी सराय नामदार खां के सुनील के साथ हुई थी। उनकी बहन के पास तीन बच्चे हैं। सुनील की अन्य महिला से बातचीत थी। ऐसे में वह उनकी बहन को परेशान रखता था। कुछ दिन पहले उनकी बहन मायके आ गई थी। शनिवार को वापस ससुराल लौटी थी। इसके बाद सुनील ने उनकी बहन को फिर से परेशान किया। सुनील के परेशान करने पर उनकी बहन ने घर पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सुनील काम पर गया था और बच्चे स्कूल गए थे। सुनील की पत्नी घर पर अकेली थी। बच्चे परीक्षा देकर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर उनकी मां फंदे पर लटकी हुई थी। बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर पड़ोसी पहुंच गए। सुनील को भी बुलाया गया। महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed