फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The window of the 316-year-old mansion became the pride of the museum.

Sonipat News: 316 साल पुरानी हवेली का झरोखा बना संग्रहालय की शान

Tue, 15 Sep 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The window of the 316-year-old mansion became the pride of the museum.
फोटो : स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में स्थापित किया गया हवेली का लाल पत्थर से बना आकर्षक झरोखा। स्रो
सोनीपत। शहर की करीब 316 साल पुरानी कंवर दलीप सिंह की हवेली का लाल पत्थर से बना ऐतिहासिक झरोखा अब स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहा है। वर्ष 1710 में निर्मित इस हवेली के झरोखे को संग्रहालय में संरक्षित किया गया है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

हवेली के मालिक गिरीश कुंवर ने बताया कि पुराने समय में सोनीपत में प्रवेश के चार प्रमुख दरवाजे थे। साबर दरवाजे के समीप स्थित उनके पुरखों की यह हवेली लखौरी ईंटों से बनाई गई थी। हवेली ने शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के कई दौर देखे हैं। भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर सोनीपत पहुंचे हिंदू परिवारों को यहां शुरुआती दौर में आश्रय मिला था। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दी जाती थी।
विज्ञापन

हवेली का जुड़ाव शहर की धार्मिक परंपराओं से भी रहा। इसके मार्ग से कई दशकों तक रामलीला की सवारियां गुजरती रहीं। हवेली के पास पहुंचने पर सवारी कुछ देर रुकती थी और भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाती थी। अब लाल पत्थर की नक्काशी और पुरानी स्थापत्य शैली वाला झरोखा संग्रहालय में संरक्षित है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी सोनीपत की ऐतिहासिक विरासत और शहर के पुराने सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन से परिचित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवेली से जुड़ी खास बातें
वर्ष 1710 में हुआ था निर्माण
लाल पत्थर का ऐतिहासिक झरोखा अब स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में संरक्षित
हवेली लखौरी ईंटों से बनाई गई थी
विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों को मिला था आश्रय
जरूरतमंद बच्चों को दी जाती थी निशुल्क शिक्षा
रामलीला की सवारी के दौरान हवेली के पास होता था ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed