फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The vehicle collided with two bikes, killing one and injuring three.

Sonipat News: वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान औैर तीन घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The vehicle collided with two bikes, killing one and injuring three.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कामी रोड और खरखौदा के सिलाना में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया।
पहली दुर्घटना कामी रोड पर हुई। लाल दरवाजा निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उनके भाई योगेश (36) बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वह अपने परिचित के साथ गन्नौर से सोनीपत लौट रहे थे। कामी रोड पर चीनी मिल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल योगेश की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी घायल हो गए। बेसुध होने के चलते साथी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इसी दौरान वाहन ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनिल और सुरेंद्र घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा : सिलाना स्थित फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी संजय कुमार का कहना है कि उनके भाई के दामाद मूलरूप से फरीदाबाद फिलहाल सिलाना निवासी मनोज एक कंपनी में कार्यरत थे। वह बुधवार को अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे कि पैदल चलने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

मनोज के साथ काम करने वाले सिलाना के सुरेंद्र ने उन्हें यह जानकारी खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed