{"_id":"6aff6616ff3128fa5104539f","slug":"the-trade-board-protested-against-the-challan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164178-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालान का व्यापार मंडल ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालान का व्यापार मंडल ने किया विरोध
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल ने नगर निगम की ओर से सफाई के नाम पर दुकानदारों के चालान काटने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदियां जारी रखने पर विरोध जताया है। व्यापार मंडल के प्रधान एवं सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने नगर निगम आयुक्त, मेयर, सरकार से दोनों मामलों में राहत देने की मांग की है।
संजय सिंगला ने कहा कि दुकानदार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वह टैक्स देने के साथ हजारों लोगों को रोजगार भी देते हैं। नगर निगम की सफाई व्यवस्था में कमियों के बावजूद दुकानदारों के चालान काटना उचित नहीं है। कभी कर्मचारियों की हड़ताल तो कभी स्टाफ की कमी से बाजारों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने स्वयं सफाई करवाते हैं। ऐसे में निगम को चालान काटने के बजाय नियमित सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदियों को भी हटाने की मांग करते हुए कहा कि जब ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं तो निर्माण गतिविधियों पर रोक के फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए। निर्माण कार्य बंद रहने से मजदूरों, राज मिस्त्रियों, प्लंबरों, पेंटरों और दिहाड़ी श्रमिकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा सीमेंट, सरिया, ईंट, टाइल्स, हार्डवेयर और ट्रांसपोर्ट सहित अनेक कारोबारों पर भी असर पड़ रहा है। बैंक से ऋण लेकर मकान, फैक्टरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनवा रहे लोगों को भी निर्माण रुकने से किस्त और ब्याज का बोझ उठाना पड़ रहा है। संवाद