फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The torture of winter continues, sunlight ineffective in front of cold wave

Sonipat News: सर्दी का सितम जारी, शीतलहर के आगे धूप बेअसर

Thu, 11 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The torture of winter continues, sunlight ineffective in front of cold wave
सोनीपत। सर्दी का सितम लगातार जारी है। बुधवार दोपहर को धूप खिलने के बाद भी सर्दी से कोई राहत नहीं मिल सकी। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली शीतलहर में लोग कांपने दिखाई दिए। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों ने खुद को गर्म करने का प्रयास किया, लेकिन शीतलहर में उन्हें ठंड से निजात नहीं मिल सकी। शीतलहर ने कोहरे के साथ ही प्रदूषण से भी निजात दिला दी है।
विज्ञापन


पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्र शीतलहर चल रही है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार दोपहर को सूर्य निकले तो लोग घरों की छत पर धूप सेकने चले गए। हालांकि हवा चलने से लोगों को धूप निकलने का भी कोई फायदा नहीं हो सका। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कमी नहीं आई है। एक्यूआई 106 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 196 दर्ज किया था। जिले में अधिकतम तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से प्रदूषण का स्तर सुधर गया है। अभी ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है। कोल्ड डे का असर जारी रहेगा।

डॉ.प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed