{"_id":"666b25430ccdff989106f477","slug":"the-tiles-on-lord-parshuram-chowk-were-uprooted-in-a-year-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119616-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान परशुराम चौक पर लगी टाइलें एक साल में उखड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान परशुराम चौक पर लगी टाइलें एक साल में उखड़ीं
Thu, 13 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में भगवान परशुराम चौक की टूटी हुई ग्रिल। संवाद
गोहाना। शहर के सोनीपत मोड़ पर बने भगवान परशुराम चौक पर लगी टाइलें एक साल में ही उखड़ने लगी हैं। हालात यह हैं कि चौक के पीछे बनी दीवार की टाइलें व आस-पास लगी टाइलें उखड गई हैं। ग्रिल भी उखड़ गई है। कुछ महीने पहले सामाजिक तत्वों ने चौक की लाइटों को चोरी कर लिया था, अब तक इसकी भी सुध नहीं ली गई है।
भगवान परशुराम चौक पर रखरखाव की कमी के चलते टाइलें उखड़नी शुरू हो गई हैं। जिसकी तरफ नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं परशुराम चौक के सामने सोनीपत मोड़ पर सोनीपत व पानीपत जाने वाली वाहनों का टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। सोनीपत मोड़ पर वाहन खड़े रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध टैक्सी स्टैंड की वजह से अज्ञात वाहन ने ग्रिल को तोड़ दिया है। परशुराम चौक के रखरखाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो चौकों की सफाई कर रहे हैं।
वर्जन
परशुराम चौक की ग्रिल टूटने और टाइलें उखड़ने की शिकायत मिली है। कर्मचारियों को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। जल्द ही चौक की मरम्मत कराई जाएगी।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना