फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the thief enter the warehouse and stolen 176800 rupees

दीवार के पोल पर रस्सा बांधकर गोदाम में घुसा चोर, शटर का ताला तोडक़र 176800 रुपये किए चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
the thief enter the warehouse and stolen 176800 rupees
सोनीपत। गांव सफियाबाद के पास स्थित कुबेर कैटल फीड के गोदाम में घुसकर चोर 176800 रुपये चोरी कर ले गए। गोदाम मालिक ने मामले की शिकायत बारोटा चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के नरेला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसने सफियाबाद गांव के पास कुबेर कैटल फीड के नाम से गोदाम बना रखा है। उसने बताया कि रविवार शाम को वह गोदाम का ताला लगाकर घर गया था। जब वह सोमवार को गोदाम पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। उसने देखा कि गोदाम की दीवार के पोल पर रस्सी बंधी थी। चोर रस्सी बांधकर गोदाम में घुसा और अंदर शटर का ताला तोडक़र 176800 रुपये चोरी कर ले गए। चोर ने अन्य कोई सामान चोरी नहीं किया है। विनोद की शिकायत पर बारोटा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed