फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The temperature dropped after the afternoon rain and thunderstorm.The temperature dropped after the afternoon rain and thunderstorm.

Sonipat News: दोपहर बाद आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से गिरा तापमान

Fri, 05 Jun 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped after the afternoon rain and thunderstorm.The temperature dropped after the afternoon rain and thunderstorm.
फोटो :: सोनीपत में दोपहर को आई आंधी के बीच उड़ती धूल। संवाद - फोटो : Archive
सोनीपत। जून की तपती गर्मी के बीच वीरवार दोपहर बाद कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी है। इस दौरान आंधी भी चली। हालांकि, वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जून के शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वीरवार सुबह भी तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया लेकिन दोपहर बाद पाकिस्तान के ऊपर विकसित हुई मौसम प्रणाली का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र तक पहुंचने से तेज हवा चली। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। खरखौदा में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे कम रहा सोनीपत का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान शाम को मौसम बदलने के बाद 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। यहां सुबह का तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो हरियाणा के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि आगामी दिनों में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है जबकि दिन के समय उमस परेशान करेगी। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून के बाद सक्रिय हो सकता है प्री-मानसून
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस बार प्री-मानसून के पहले सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। अनुमान है कि 13 जून के बाद दिल्ली-एनसीआर और सोनीपत क्षेत्र में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। 20 से 22 जून के बीच इसके अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।


दो दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विशेषज्ञ डॉ़ प्रेमदीप के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर नया बादल बनने से इसका असर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता हैष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed