{"_id":"664e1cc73abad8a86a00ad42","slug":"the-teenager-was-murdered-due-to-a-rivalry-over-slapping-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118635-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संत कबीरनगर के ध्यानार्थ रू थप्पड़ मारने की रंजिश में की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संत कबीरनगर के ध्यानार्थ रू थप्पड़ मारने की रंजिश में की थी किशोर की हत्या
Thu, 23 May 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बैंयापुर खुर्द निवासी युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द से पार्टी के बहाने घर से बुलाकर किशोर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपी बैंयापुर निवासी लक्की, वीरेंद्र उर्फ बबला और मूलरूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर फिलहाल गोविंद नगर निवासी दीपक उर्फ माडल है। आरोप है कि करीब तीन सप्ताह पहले शराब पीते हुए झगड़े में थप्पड़ मारने की रंजिश में युवक की हत्या की गई है।
बैंयापुर खुर्द निवासी नरेंद्र ने बताया था कि उनका इकलौता बेटा अजय (17) वीरवार को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उनके शरीर पर मारपीट करने के निशान थे। परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। बाद में उपचार के दौरान अजय की खानपुर मेडिकल में दम तोड़ दिया। अजय ने मरने से पहले तीन युवकों के नाम बताए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता के बयान पर तीन युवकों को नामजद कर लिया था। अब जांच अधिकारी राकेश की टीम ने लक्की, वीरेंद्र उर्फ बबला और दीपक उर्फ माडल को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कबूला है कि करीब 20 दिन पहले शराब पीते समय सागर और आकाश को थप्पड़ मारे थे। समझौते के बाद अजय को पार्टी के बहाने बुलाया था। इसके बाद पहले कैलाश कॉलोनी में उसे लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद राजीव कॉलोनी में स्थित एक मैदान में ले जाकर पीटा गया। उसके बाद वह घर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।